Showing posts with label love is in the air. Show all posts
Showing posts with label love is in the air. Show all posts

25 February 2019

Blog Marathon - Post 24 - धरती और आकाश

कितने दूर कितने पास
ये धरती और वो आकाश
दूर होके भी
हैं ये हमेशा साथ साथ

मिलते हैं थोडी देर सही
उस क्षितिज के पार
कुछ पलों के लिए
ही बस हाथों मैं हाथ

कुछ देर बाद फिर हो जाते हैं जुदा
और ढूँढ़ते रहते हैं
एक दूसरे से मिलने की
बस एक वजह

 

18 February 2019

Blog Marathon - Post 18 - रूबरू

तेरा ज़िक्र हो या न हो
बस वो तुझे याद करने का बहाना ढूढ़ना
तेरे चेहरे पर वो मुस्कान का खिलना
तुम्हारा ऐसे ही अचानक रूबरू आना

सूरज की पहेली किरन जैसी तुम्हारी भोली सूरत
बालों का वो हवा के साथ खेलते रहना
तुम्हारी आँखें और उफ़ वो पलकों का उठना
और मुझे देखखर गिरना और आहिस्ता से निकल जाना

तुम सपना हो या हकीकत
सोचता हूँ अक्सर
तुम्हें पाने की है चाहत
कब होगी मंजूर मेरी दुआ

Use it or lose it

Today, on the 9th of June is my paternal grandfather's death anniversary. Even after so many years of him not being around, I still reme...